
मावली/फलीचड़ा! फलीचड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे 77 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया !
मुख्य अतिथि प्रशासक महोदया मीना कुमारी जाट,विशिष्ट अतिथि देवेंद्र नाथ चौहान, सोहन लाल गाडरी, छोगा लाल ,घन श्याम नाथ चौहान तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक भारतीय ने की !
प्रधानाचार्य आलोक भारती ने बताया कि गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए ,तथा भामाशाहो द्वारा छात्र हितार्थ एवं विद्यालय विकास हेतु विभिन्न घोषणा की गई !
श्री चंद्र प्रकाश जाट निवासी फलिचड़ा की सुपुत्री स्व तेजस्वी जाट की जन्म जयंती पर PEEO के समस्त 500 विद्यार्थियो को स्कूल बेग नर्मदा देवी द्वारा वितरित किये गए,जिससे की सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।
सरपंच मीना जाट द्वारा 1 लाख रुपय की घोषणा विद्यालय विकास कार्य हेतु की गई,!
जिला महामंत्री गाडरी सभा उदयपुर एवं समाजसेवी सोहन् लाल गाडरी द्वारा 50 टेबल स्टूल भेट करने की घोषणा की गई ! समाज सेवी एवं भामाशाह छोगा लाल जाट द्वारा विद्यालय शौचालय मरम्मत की घोषणा की गई ! इस अवसर पर सभी के लिए भोजन व्यवस्था भूपेंद्र नाथ चौहान की तरफ से की गई !
मंच संचालन लहरी लाल जाट और प्रीति कोर द्वारा किया गया !








Users Today : 90