


मावली/घासा। उपखंड निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, मावली के तत्वावधान में रविवार को उपखंड स्तर पर 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपखंड अधिकारी (SDO) रमेश सीरवी ने उपस्थित अधिकारियों और नागरिकों को लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने एवं प्रत्येक चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए हर नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उनके द्वारा मतदान करना अनिवार्य है।विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कड़ी मेहनत करने और मतदाता जागरूकता अभियानों को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए तीन बीएलओ (BLO) को विशेष रूप लक्ष्मी लाल गायरी जितेश सेन ,मोहनलाल विश्नोई, उपखंड अधिकारी एवं अन्य अतिथि अधिकारियों ने इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।







Users Today : 4