Home » उदयपुर जिला » डॉ मंजू गुप्ता को विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी – गीत लेखन स्पर्धा 2025 में तृतीय पुरस्कार मिला

डॉ मंजू गुप्ता को विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी – गीत लेखन स्पर्धा 2025 में तृतीय पुरस्कार मिला

उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!विश्व हिंदी सचिवालय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी – गीत लेखन स्पर्धा 2025 की, 5 महाद्वीप के एशिया महाद्वीप भारत , महाराष्ट्र से साहित्यकार , गीतकार, शिक्षिका और योग प्रशिक्षिका डॉ मंजु गुप्ता वाशी , नवी मुंबई को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत हुई।
महिला सशक्तिकरण की मिसाल साहित्यकार डॉ मंजु गुप्ता , ऋषिकेश ,उत्तराखंड उनकी जन्मभूमि है और मुंबई उनकी कर्मभूमि बनी। राष्ट्रीय , अंतर्राष्ट्रीय ,स्थानीय कवि सम्मेलनों में सहभागिता की है।
गीत लेखन प्रतियोगिता में डॉ मंजु गुप्ता की कलम सम्मानित हुई। विश्व हिंदी सचिवालय , मॉरीशस और भारत की द्वि पक्षीय संस्था में 5 महाद्वीप में एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भारत महाराष्ट्र में हिंदी गीत में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डॉलर में केस ईनाम है ।कलम गर्वित हुई । ईश्वर ने गीत लेखन में मोहर लगा दी।उषा ने मंगल तिलक और दिशाओं ने नजर का टीका लगा दिया।

बचपन से अब तक डॉ मंजु गुप्ता साहित्यकार , कवयित्री , समाज सेविका , शिक्षिका , एंकर और योग प्रशिक्षिका  का जीवन उपलब्धियों से भरा है। बचपन में ऋषिकेश में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा . राजेन्द्र प्रसाद जी से भेंट हुई । उनका मार्गदर्शन मिला ।सर्जनात्मक रचना संसार हेतु राष्ट्रपति ए. पी . जे. अब्दूल कलाम जी , अटल बिहारी बाजपई जी की साहित्यक कृतियों हेतु शुभकामनाएं  मिली हैं ,उपलब्धियों से भरा उनका  सकारात्मक रचना संसार है ,समस्त भारत की विशेषताओं को प्रांतपर्व पयोधि में समेटने वाली प्रथम महिला कवयित्री हैं।अब तक 16 साहित्यिक किताबें रचकर देश , विदेश से उनकी कलम जुड़ी। मुंबई दूरदर्शन से सांप्रदायिक सद्भाव पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सहभाग रही हैं ,आकाशवाणी मुंबई से कविताएँ ,कहानियाँ , आलेख , कबीर के दोहों पर चिंतन  प्रसारित , आशीर्वाद , मुंबई द्वारा अखंड कवि सम्मेलन में सहभागी रही हैं। आकाशवाणी , नेपाल , काठमांडू से उनका साक्षात्कार प्रसारित हुआ । दूरदर्शन देहरादून , उत्तराखंड से वे सामाजिक सराबोर की परिचर्चा में शामिल हुई।
दोस्तों , हमेशा की तरह खुशी साझा कर रही हूँ कि गीत लेखन का रिजल्ट तो नववर्ष 2026 को आ गया था । लेकिन प्रमाणपत्र आज आया ।  5 महाद्वीप से लाखों में गीत आए। उन सब में डॉ मंजु गुप्ता को तृतीय पुरस्कार मिला। भारत के संग महाराष्ट्र , वाशी नवी मुंबई के लिए गर्व का संदेश है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?