

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)! अमित शाह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह भाटी की अनुशंसा पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एस के शुक्ल ने मावली खेमपुर निवासी लहरी लाल जाट को राजस्थान प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया !
लहरी लाल जाट राजस्थान प्रदेश में अमित शाह यूथ ब्रिगेड की नीतियों ,विचारों एवं सिद्धांतों को उनके द्वारा निरंतर भारत के विकास के लिए किए जा रहे कार्य को जन-जन तक पहुंचाएंगे , जिससे देश का युवा वर्ग माननीय अमित शाह जी के सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे !
लहरी लाल जाट को अमित शाह यूथ ब्रिगेड का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर मावली क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की , राजनीति में अनुभवी जाट के उपाध्यक्ष बनने पर संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा , संगठन को मजबूती मिलेगी , इसका सीधा फायदा पंचायत और अन्य चुनावों में संगठन को होगा !








Users Today : 0