भीलवाड़ा ,(जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के अवसर भारतवर्ष में हिन्दू जागरण की नई दिशा को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करने हेतु
हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में सरदार नगर मंडल मे भी एक फरवरी को प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक जयपुर कांकरोली स्टेट हाइवे न12 पर शोभागपुरा तिराहे पर स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में सभी गांवो से कलश यात्रा , शोभा यात्रा , प्रभात फेरी निकलेगी। जिनका शोभागपुरा चौराहे पर संगम होगा ।
इसके पश्चात एक विशाल सभा होगी जिसमे संत प्रकाशदास जी महाराज के साथ ही अन्य संत महात्माओं , कवि कैलाश जी मंडेला सहित अन्य कवि , बौद्धिक उद्बोधन कर्ता , सम्बोधित करेंगे । सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत नृत्य नाटक और प्रतिभा सम्मान समारोह होंगे ।
उक्त आयोजन मे सरदारनगर,कंकोलिया, शोभागपुरा, कुंवार, लसाड़िया ,जोरावरपुरा,कोडलाई,पटेलाई, भीमपुरा के हिंदू भाई और मातृशक्ति बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।








Users Today : 120