


सीएमएचओ डॉक्टर राठौड़ के मुख्य अतिथि में वल्लभनगर सैटेलाइट हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग वल्लभनगर की ओर से शनिवार को राजकीय सैटेलाइट हॉस्पिटल वल्लभनगर परिसर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें राजकीय कार्मिकों एवं क्षेत्र के आमजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विशेष रूप से महिला नर्सिंग कार्मिकों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
यह शिविर आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर की ब्लड बैंक टीम के निर्देशन में संपन्न हुआ। रक्तदाताओं का सीएचएमओ डॉ राठौड़ द्वारा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्साह वर्धन किया गया। रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करते हुए डॉ राठौड़ ने कहा कि जिला चिकित्सालय में रक्त अल्पता को देखते हुए विभिन्न ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा विभाग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है आपके द्वारा दिया गया रक्तदान किसी की जिंदगी बचाएगा। इससे पूर्व मंत्रालयी कर्मचारियों द्वारा डॉ राठौड़ का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा से स्वागत किया गया ।
*सेटेलाइट हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण*
उल्लेखनीय है कि सैटेलाइट हॉस्पिटल हाल ही में नई बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ है। डॉ. राठौड़ ने पहली बार हॉस्पिटल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, इंजेक्शन रूम, लैब, दवा विरतण केंद्र, लेबर रूम, पोस्ट नेटल वार्ड सहित सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने तथा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
स्टाफ बैठक में दिए सख्त निर्देश
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमएचओ उदयपुर द्वितीय डॉ. महेन्द्र सिंह जी राठौड़ मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक सीएमओ डॉ. कुलदीप लोहार ने की। निरीक्षण के बाद सभागार में आयोजित बैठक आयोजित हुई।
विभागीय बैठक में कार्मिकों को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, एनसीडी स्क्रीनिंग, समय पर दवा वितरण और नर्सिंग केयर को लेकर चर्चा हुई। डॉ. राठौड़ ने कहा कि मरीजों का कार्य सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर डॉ कमलेंद्र सिंह चौहान, डॉ अविनाश माधव, डॉ रामावतार जाटव, डॉ प्रकाश सक्सेना , डॉ साती रानी विश्वास , नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया सहित हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।








Users Today : 5