Home » भींडर » संतों का साथ कभी व्यर्थ नहीं जाता_ साध्वी अनुराग ज्योति

संतों का साथ कभी व्यर्थ नहीं जाता_ साध्वी अनुराग ज्योति

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! भींडर प्रजापति  समाज चोखला  की ओर से आयोजित भागवत कथा में साध्वी अनुराग ज्योति ने संतों एवं माता-पिता की महिमा बताते हुए कहा कि संतों की गई हुई सेवा निश्चित तौर से स्वर्ग के रास्ते खोलती है ।
वही माता-पिता की सेवा एवं आशीर्वाद जीवन में हमेशा प्रगति की ओर ले जाता है। साध्वी अनुराग ज्योति और वैराग्य ज्योति ने सत्संग की महता बताते हुए कहा कि सत्संग से भगवान हमेशा भक्तों के वश में रहते हैं। कलयुग में भक्तों के सत्संगी काम आता है।
आयोजित भागवत कथा में हजारों की संख्या में भक्ति रस धारा का भक्त जन आनंद ले रहे हैं।

श्रीयादे जयंती पर होगा प्रतिभा सम्मान एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

प्रजापति समाज की आराध्य  श्री यादें जयंती मंगलवार 20 जनवरी को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनायी जाएगी जिसमें समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कई धार्मिक आयोजन होंगे जिसमें नगर के प्रमुख मार्गो से जुलूस यात्रा के रूप में निकलेगा जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री से की  राजकीय अवकाश की मांग

समाज की आराध्य देवी के जन्मोत्सव पर प्रजापति समाज ने सरकार  से राजकीय आकाश घोषित करने की मांग की है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?