






मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली व खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मावली के विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में उपखंड अधिकारी मावली को ज्ञापन दिया गया,ज्ञापन में बताया कि वर्तमान प्रस्तावित SIR प्रकिया के तहत 19 जनवरी तक नाम पृथक व जोड़ने की मतदाता सूची में कार्य संपादित हो रहा था,लेकिन सूचना के आधार पर आपके कार्यालय द्वारा कांग्रेस बाहुल्य बूथों पर छंटनी कर पूरे मावली विधानसभा क्षेत्र में blo को 50-50 फार्म न 7 के तहत प्रस्तावित नामों को मतदाता सूची से हटाने के निर्देश दिए गए हे,यह वैधानिक नियमों के विपरीत होकर असंवैधानिक कार्य है,प्रस्तुत फार्म फर्जी हस्ताक्षर युक्त हे,निरक्षर व्यक्ति के भी हस्ताक्षर हो गए हे,पूरे फर्जी तरीके से।
तुरंत प्रभाव से इस असंवैधानिक कार्यवाही को रोका जाए,संबंधित कार्यालय द्वारा प्रस्तुत फ़ार्मों की जांच की जाए, व दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करावे, अन्यथा मावली विधानसभा कांग्रेस पार्टी द्वारा उपखंड मावली का घेराव कर भव्य प्रदर्शन किया जाएगा,जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन व प्रदर्शन कार्यक्रम में मावली प्रधान नरेंद्र कुमार जैन, मावली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव,देहात जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चेचानी,महेश पालीवाल, मांगीलाल मेघवाल,मंडल अध्यक्ष मोतीसिंह राणावत,शंकर गायरी, देवकिशन लोहार,नानालाल नागदा,नारायण गायरी,युवा जिला अध्यक्ष रौनक गर्ग,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निरंजन चौधरी,खेमली संगठन महामंत्री मांगीलाल प्रजापत,पलाना उपसरपंच प्रकाश डांगी,डबोक सरपंच भगवतीलाल पाटीदार, थामला सरपंच प्रताप सिंह चौहान,धूनिमाता सरपंच नरेश मेघवाल,सांगवा सरपंच कोमल मेघवाल,आमली सरपंच प्रताप कुमावत, लोपड़ा महेश पालीवाल,शंकर लाल जीनावत,बसंत त्रिपाठी, नारायण चौधरी,शंकर दास वैष्णव,सतीश मेहरा,मावली नगर अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा,देवीलाल जाट,भगवतीलाल धोबी, अब्दुल गफ्फार,नितेश पूरी गोस्वामी,किशन शर्मा, अतीक मोहम्मद,बबलू गोस्वामी,हीरालाल खटीक,मांगीलाल टेलर,नरेंद्र वीरवाल ,कैलाश सुयल,देवेंद्र जोशी,महेंद्र सुथार, गिरिराज जोशी, महिपाल सिंह आमली सहित मावली विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकता उपस्थित थे !








Users Today : 6