Home » मावली » गुरुदेव अनुज महाराज के सानिध्य घनौली से सांवलिया सेठ तक पैदल यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

गुरुदेव अनुज महाराज के सानिध्य    घनौली से सांवलिया सेठ तक पैदल यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न

मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!भक्ति और संकल्प का संगम: घनौली से सांवलिया सेठ तक की प्रथम पैदल यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई !
घासा धर्म और आस्था के केंद्र श्री राम काज गौशाल घनौली श्री सांवलिया सेठ (सावरा जी) तक आयोजित प्रथम पैदल यात्रा शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। तीन दिनों की इस कठिन लेकिन भक्तिमय यात्रा का समापन भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने का संकल्प
इस यात्रा की सबसे विशेष बात इसका ध्येय रही। गुरुदेव अनुज महाराज के सानिध्य में निकली इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य “गौ माता को राष्ट्र माता” घोषित करने का संकल्प लेना रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने न केवल भक्ति का परिचय दिया, बल्कि समाज में गौ संरक्षण और सेवा का संदेश भी प्रसारित किया।
गाजे-बाजे और जयकारों के साथ गूंजा मार्ग
यात्रा की शुरुआत तीन दिन पूर्व घनौली स्थित राम काज गौशाला से हुई थी। पैदल यात्रियों का जत्था गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-झूमते हुए रवाना हुआ। रास्ते भर “सावरा जी के जयकारे” और भजनों से माहौल धर्ममय बना रहा। भक्तों के उत्साह के आगे लंबी दूरी की थकान भी बौनी नजर आई
मुख्य संकल्प: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना।
श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
यात्रा के समापन पर अनुज महाराज ने बताया कि यह प्रथम पदयात्रा भक्तों की अटूट श्रद्धा और गौ सेवा के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा यात्रियों का स्वागत किया गया। अंतिम दिन जब यात्री सांवलिया जी पहुंचे, तो मंदिर परिसर “सांवरिया सेठ की जय” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
भक्तों का कहना है कि वे इस यात्रा के माध्यम से भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि गौ माता को उचित सम्मान मिले और देश में सुख-समृद्धि आए।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?