
69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र )
खेल गांव हॉकी मैदान पर पहुंचे , कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर
खेलगांव हॉकी मैदान पर रात्रिकालीन मैच हेतु फ्लड लाइट लगवाने का आश्वासन दिया
उदयपुर ,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा),! एसजीएफआई एवं पीएम श्री फतेह करो मणि स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में चल रही 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र ) में बुधवार को राजस्थान ने उड़ीसा को 3 -2 से हराते हुए प्रतियोगिता के सभी तीन लीग मैच जीतकर प्री क्वार्टर में प्रवेश किया । आज सभी लीग मैच समाप्त हो गए और प्रतियोगिता की बेस्ट 16 टीमों के मध्य कल गुरुवार से प्री क्वार्टर मुकाबले नॉक आउट पद्धति से खेले जाएंगे । फतह स्कूल के प्रधानाचार्य एवं केंद्राध्यक्ष
गजेंद्र आवोत ने बताया कि
राजस्थान सरकार के कैबिनेट व जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी आज अंतिम लीग मैच के दौरान खेल गांव के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर पहुंचे जहां उनका पाग उपर्णा से स्वागत अभिनंदन किया गया । उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और जीत की शुभकामना दी। राजस्थान हॉकी टीम व सत्र पर्यंत हॉकी एकेडमी के कोच दिग्विजय सिंह राणावत ने राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में हो रहे विभिन्न खेल मैदान पर मैचों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शारीरिक शिक्षक घनश्याम खटीक व महेश्वर पाल सिंह सौढा के नेतृत्व में गांव के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर रात्रिकालीन अभ्यास व मैच के लिए फ्लड लाइट लगवाने की मांग की गई, जिस पर मंत्री खराड़ी ने इस हेतू पूर्ण प्रयास करते हुए फ्लड लाइट लगवाने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया के अनुसार आज बुधवार को हुए प्रातः कालीन सत्र में आंध्र प्रदेश ने बिहार को 6-0 से, हरियाणा ने तमिलनाडु को 5-1 से, दिल्ली ने उत्तराखंड को 4 -0 से , विद्या भारती ने पुडुचेरी को 3-0 से, कर्नाटक ने जम्मू कश्मीर को 4-3 से , पंजाब ने सीबीएसई वेलफेयर को 3-0 से ,सीबीएसई ने तेलंगाना को 1-0 से,गुजरात ने डीएवी को 4-1 से, राजस्थान ने उड़ीसा को 3-2 से हराया ।
आज सांय कालीन सत्र में खेलगांव के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर खेले गए मैचों में बिहार ने विद्या भारती को 11-1 से ,हरियाणा ने केरल को 5-3 से ,
सीआईएससीई ने तेलंगाना को 13-0 से मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5-0 से हराया । हॉकी प्रशिक्षक दिग्विजय सिंह राणावत ने बताया कि ये 16 टीमें पहुंची प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची –
ग्रुप ए से झारखंड मध्य प्रदेश,
ग्रुप बी से चंडीगढ़ दिल्ली ,
ग्रुप सी से उत्तर प्रदेश गुजरात ,
ग्रुप डी से हिमाचल प्रदेश पंजाब ,
ग्रुप ई से राजस्थान उड़ीसा ,
ग्रुप एफ से हरियाणा केरल,
ग्रुप जी से
सीआईएससीई व सीबीएसई तथा
ग्रुप एच से आंध्र प्रदेश बिहार क्वार्टर फाइनल में पहुंची।








Users Today : 25