
वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरियाखेड़ी में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को शीत ऋतु से राहत देने के उद्देश्य से स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठजन संघ, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित हुआ।
संघ की कोर कमेटी के सदस्य महिपाल गौड़ द्वारा अपने पूज्य स्वर्गीय पिता रामचन्द्र गौड़ एवं माता श्रीमती गंगाबाई गौड़ की पुण्य स्मृति में यह सेवा कार्य किया गया। यह आयोजन केवल वस्त्र वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि ठंड के मौसम में बच्चों को स्नेह, करुणा और संवेदना की ऊष्मा प्रदान करने का एक भावनात्मक प्रयास भी था।
कार्यक्रम के समन्वयक विद्यालय की शिक्षिका हेमलता टांक एवं वरिष्ठ अध्यापक ललित प्रजापत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएमसी अध्यक्ष उदय सिंह झाला ने की, जबकि रमेश चन्द्र शर्मा (पूर्व प्रबंधक, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड) मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संयुक्त निदेशक (शिक्षा) शिवजी गौड़, महिपाल गौड़, श्रीमती राजकुमारी गौड़, राजेन्द्र गौड़, हरिशंकर गौड़, यदुनंदन गौड़, परमानंद शर्मा, दिनेश चन्द्र शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, ललित मोहन गौड़, श्रीधर इंदौरिया, दुर्गाशंकर गौड़, हरि शंकर गौड़, मंजू देवी गौड़ एवं अल्का शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य कुशल माली द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा संचालन शारीरिक शिक्षक किशन मेनारिया ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त वृताधिकारी यशवंत सिंह झाला, वार्ड पंच वरदीचंद जाट, ओंकार लाल जाट, किशन लाल जाट सहित विद्यालय स्टाफ वंदना जैन, अभिलाषा व्यास, राजकुमार आमेटा, भगवान लाल डांगी, वृंदा भट्ट, कैलाश वर्मा, गरूका राम, अशोक सैन, सियाराम शर्मा, भंवर लाल, सुरेश बोला, प्रकाश मेनारिया एवं दिनेश मेनारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








Users Today : 14