
मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली उपखंड के साकरोदा पीईईओ क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयाघर में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उपशाखा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा (अध्यापक) द्वारा स्थानीय संस्था प्रधान श्री दिनेश जी कीर के आग्रह पर विद्यालय पहुंचकर नन्हे -मुन्ने छात्र-छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए व शिक्षक को सदैव नर सेवा व समाज सेवा में निरंतर निस्वार्थ भाव से काम करने की बात कही, तथा शिक्षण को व्यवसाय नहीं मानकर एक प्रभु द्वारा नियुक्त समर्पित सेवा कार्यो का वाहक बताया व समाज निर्माण का मुख्य कर्णधार बताया! इस दौरान विद्यालय संस्था प्रधान श्री दिनेश जी कीर ने भी छात्र छात्राओं हेतु उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत करवाया! तथा श्री शर्मा का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया! इस दौरान साथी अध्यापक श्री गुलाब भी मौजूद रहे !








Users Today : 4