Home » भीलवाड़ा » राजकीय विद्यालय के छात्रों को बहुऔषधीय आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया

राजकीय विद्यालय के छात्रों को बहुऔषधीय आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया

भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !उपखण्ड सर्किल के मुसी ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे अध्ययनरत बालक बालिकाओं को बहुऔषधीय आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया गया है
  राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुसी प्रभारी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी  श्रीकान्त व्यास और उप निदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह के निर्देश पर मुसी विधालय में मौसईमी बीमारियों से बचाव हेतु औषधि गुणों युक्त काढ़े का वितरण किया गया।
आयुर्वेद नर्स मनराज जाट द्वारा काढ़े का निर्माण किया गया। डॉ खान ने औषधि गुणों से गोजीहवादी क्वाथ एक आयुर्वेदिक दवा है जो मुख्य रूप से खाँसी, अस्थमा, श्वसन मार्ग के रोग, नाक में रुकावट, नासाशोध, गंध और स्वाद कम आना आदि में उपयोगी है।युक्त काढ़े के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और वर्तमान मौसम में होने वाली वायरल खांसी,जुकाम और बुखार से राहत मिलती है।उक्त अवसर पर विधार्थियों द्वारा वंदे मातरम राष्ट्र गीत के  150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गया गया।

Leave a Comment