Home » मावली » डॉ श्याम चौहान को डॉक्ट्रेट की उपाधि

डॉ श्याम चौहान को डॉक्ट्रेट की उपाधि

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)। क्षेत्र के सुखवाड़ा गांव की श्यामा कुंवर चौहान ने शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में विद्या वाचस्पति की डिग्री प्राप्त की। उनके शोध का विषय दक्षिणी राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के उच्च शिक्षा में छात्राओं की खेलों में सहभागिता की स्थिति का अध्ययन था। श्याम कुंवर चौहान ने अपना शोध डॉ हितेश चंद्र रावल के निर्देशन में पूरा किया। श्यामा कुंवर जी चौहान प्रारंभ से ही उच्च स्तर की महिला खिलाड़ी रही है। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरीभाऊ बागड़ें ने उनको डिग्री प्रदान की। श्यामा कुंवर चौहान के पति श्री नरेंद्र सिंह राठौड़ और परिवार जनों ने हर्ष व्यक्त किया और महिला शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में एक उपलब्धि बताया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित