Home » उदयपुर जिला » अनुज महाराज के सानिध्य में होगा ‘भव्य पदयात्रा’ का आयोजन, गूंजेगी रामकथा की अमृत वर्षा

अनुज महाराज के सानिध्य में होगा ‘भव्य पदयात्रा’ का आयोजन, गूंजेगी रामकथा की अमृत वर्षा

उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)/डबोक ! झीलों की नगरी उदयपुर में धर्म और सेवा की त्रिवेणी बहने वाली है। डबोक एयरपोर्ट के समीप स्थित घणौली की रामकाज गौशाला में परम पूज्य गुरुदेव श्री अनुज जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है
गौमाता-राष्ट्रमाता के संकल्प के साथ पदयात्रा
आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में आगामी 15 जनवरी 2026 को प्रातः 8:15 बजे एक ‘भव्य पदयात्रा’ निकाली जाएगी। “चलो चले सांवरिया जी” के उद्घोष के साथ यह यात्रा “गौमाता-राष्ट्रमाता” के संकल्प को समर्पित होगी। भक्तों में इस पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
9 दिवसीय श्री राम कथा का रसपान
पदयात्रा से पूर्व, गौशाला परिसर में 6 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक ‘श्री राम कथा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से भक्त श्री राम के आदर्शों और उनके जीवन प्रसंगों का श्रवण कर सकेंगे। कथा के माध्यम से धर्म और गौ-सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
भोजन महाप्रसाद का होगा आयोजन
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ‘भोजन महाप्रसाद’ की विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजन स्थल व संपर्क:
यह समस्त कार्यक्रम डबोक एयरपोर्ट के पास स्थित रामकाज गौशाला, घणौली (उदयपुर) में आयोजित होंगे।
आयोजन समिति ने अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमियों को इस पुण्य कार्य में सम्मिलित होने और धर्म लाभ उठाने की अपील की है

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?