Home » भींडर » मेनार व रुंडेड़ा से सावलिया जी के दर्शन हेतु पैदल यात्रियों का दल रवाना, शाम को मंडफिया पहुंच किए दर्शन

मेनार व रुंडेड़ा से सावलिया जी के दर्शन हेतु पैदल यात्रियों का दल रवाना, शाम को मंडफिया पहुंच किए दर्शन

वल्लभनगर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!उपखंड क्षेत्र के मेनार एवं रुंडेड़ा गांवों से मेवाड़ की प्रसिद्ध कृष्णधाम मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी के दर्शन के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं का एक दल पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। यात्रा की शुरुआत सुबह 6:30 बजे मेनार में मां अंबाजी, चामुंडा माताजी एवं श्री चारभुजानाथ जी के मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने के साथ की गई।
         इसके पश्चात श्रद्धालुओं का यह दल जय सांवलिया सेठ के जयकारों एवं भजन-कीर्तन के साथ पैदल मार्ग से रवाना हुआ। यात्रा के दौरान दल छपरा, खड़ोदा, मेनपुरिया, नारायणपुरा टोल नाका, मंगलवाड़, रातीमगरी एवं घोड़ा खेड़ा होते हुए लगभग शाम 5 बजे सांवलिया जी मंदिर मंडफिया पहुंचा, जहां सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
          यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बनता था। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों एवं भक्तों द्वारा पैदल यात्रियों के लिए चाय, पानी एवं नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे सेवा भावना का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। इस पैदल यात्रा दल में उमेश अकावत, श्यामलाल जणवा, अधिवक्ता सुरेशचंद्र मेनारिया, दुर्गेश छपनिया, प्रकाश लोहार, लखन अकावत, राजकुमार छपनिया, राहुल सेन सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?