उदयपुर! प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेश कुमार भोई ने बताया है बंगलादेश में हो रहे हिन्दुओं पर बर्बर अत्याचार को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने चिंता व्यक्त करते हुए रोष व्यक्त किया है । एक संयुक्त बयान में महासभा कोर कमेटी अध्यक्ष डाक्टर राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनीया व महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानियां ने एक संयुक्त बयान में कहा कि 19 दिनों में 5 हिन्दुओं की बर्बर हत्या व महिलाओं पर हो रहे निर्मम अत्याचार मानवता को शर्मसार करने वाले ही नहीं बल्कि मानवता पर कंलक है । इसको लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को गहरी चिंता वाले बयानों से आगे आकर हिन्दुओं के जानमाल की रक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पुरजोर मांग की है कि बंगलादेश में हो रहे हिन्दुओं पर बर्बर अत्याचार को लेकर उनकी नींद खुलनी चाहिए व कूटनीतिक तरीके से इसका ठोस उपाय निकाला जाए ।








Users Today : 25