Home » उदयपुर जिला » श्रीमाली के चौथी बार इंटक प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर की गई आतिशबाजी

श्रीमाली के चौथी बार इंटक प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर की गई आतिशबाजी

उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी)/श्री पतिनगर,डबोक,कल 4 जनवरी को ब्यावर में आयोजित राजस्थान इंटक के 24 वें महाधिवेशन और मजदूर महा पंचायत में उपस्थित प्रदेश के 2500 प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) ने उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली को राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित करने पर आज जे.के.लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड उदयपुर के मुख्य गेट पर उदयपुर सीमेंट मज़दूर संघ अध्यक्ष मांगी लाल प्रजापत के नेतृत्व में संघ कार्यसमिति पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों और श्रमिकों ने पटाखे फोड़ते हुए आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया और श्रीमाली को शुभकामनाएं देते हुए उनके चौथे कार्यकाल की सफलता के लिए धूणी माताजी से प्रार्थना की! यह जानकारी उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ के अध्यक्ष मांगी लाल प्रजापत ने दी!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?