Home » भींडर » नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर महाशिवरात्रि मेले की तैयारी को लेकर समिति की बैठक संपन्न

नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर महाशिवरात्रि मेले की तैयारी को लेकर समिति की बैठक संपन्न

भींडर,(कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!मावली उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढूंढिया में स्थित राणेरा की पाल पर नीलकंठ महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मेले की समस्त तैयारीयो को लेकर रविवार 4/01/26 को मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा की अध्यक्षता में मीटिंग रखी गई जिसमें मेले में होने वाले सभी कार्यक्रमों लाइट डेकोरेशन,टेंट एवं समस्त व्यवस्था हेतु मीटिंग की गई। मेले में तीन दिवसीय मेले में होने वाले सांस्कृतिक प्रोग्राम को अंतिम रूप दिया गया जिनमें प्रथम दिवस 14 फरवरी को गायक कलाकार आयुष शर्मा आकोला एवं हर्षित लोहार, राजस्थानी डांसर एवं 15 फरवरी सिंगर मधुबाला राव,सुरेश गहलोत एवं विभिन्न झांकियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति तथा 16 फरवरी को सिंगर पूरण गुर्जर,धनराज कौशल एवं डांसर काजल मेहरा,कृष्णा भीलवाड़ा एवं कॉमेडी कलाकार दिनेश छैला डांसर मुस्कान कोटा एंजल भीलवाड़ा द्वारा रंगारंग प्रस्तुति कार्यक्रम दिए जाएंगे।।साथ ही मेला ग्राउंड की साफ सफाई एवं मंदिर परिसर में रंग रोगन तथा मेले में प्लाट आवंटन एवं पार्किंग व्यवस्था तथा साथ ही अन्य सभी व्यवस्था हेतु मीटिंग की गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा,पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी,सचिव ललित सिंह भाटी,देवीलाल जाट,भेरू लाल जाट,पुष्कर कुम्हार,नरेंद्र सिंह,सत्यनारायण चौबीसा, विष्णु चौबीसा, भेरू लाल जाट एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?