Home » उदयपुर जिला » शैक्षिक भ्रमण कर सकुशल लौटा प्रतिभावान छात्रों का दल

शैक्षिक भ्रमण कर सकुशल लौटा प्रतिभावान छात्रों का दल

उदयपुर ( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!उदयपुर जिला प्रतिभावान स्काउट विद्यार्थियों के दल ने पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कर सकुशल उदयपुर वापसी की। इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत का भ्रमण करते हुए वहां के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यात्रा प्रभारी पवन कुमार चौबीसा ने बताया कि स्काउटर गणपत लाल मेनारिया और कन्हैयालाल मेनारिया के नेतृत्व में उदयपुर प्रताप गौरव केन्द्र,शिल्पग्राम, सांवरिया सेठ, होड़ा हनुमानजी, घोसुंडा बांध, चित्तौड़गढ़ दुर्ग, वस्त्र नगरी भीलवाड़ा हरणी महादेव, अजमेर नगर भ्रमण व आनासागर झील, पुष्कर सरोवर, ब्रह्मा मंदिर, सावित्री मंदिर, शीतल आश्रम पुष्कर, महाराणा प्रताप विजय स्मारक दिवेर, चारभुजा आदि के दर्शन कर पुनः सकुशल उदयपुर लौटने पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय श्रीमान चन्द्र शेखर जोशी ने सभी को  बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अभिनंदन किया।

Leave a Comment