

उदयपुर !विद्या वाचस्पति उपाधि से पूर्णिमा चौबीसा पुत्री कमला शंकर चौबीसा को सम्मानित किया गया ! मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर चेतना आमेटा के निर्देशन में “कुछ विषम चक्रीय यौगिको के साथ एनिलिन बहुलकों के सम्मिश्नों का संश्लेषण और अभिलक्षणन ” विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी की उपाधि प्रदान की गई। पूर्णिमा अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताजी को देती है। जो एक सेवानिवृत्त अध्यापिका है। एवं इनके मार्गदर्शन में चारों बेटियां आज राजकीय सेवा में है। पूर्णिमा स्वयं भी विज्ञान विषय की अध्यापिका है।








Users Today : 25