Home » उदयपुर जिला » राजस्थान शारीरिक शिक्षक परिषद का आह्वान – “जयपुर चलो” जयपुर

राजस्थान शारीरिक शिक्षक परिषद का आह्वान – “जयपुर चलो” जयपुर

उदयपुर! भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के आह्वान पर तथा राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में दिनांक 26 दिसंबर को जयपुर में आयोजित हुंकार रैली में अधिक से अधिक शारीरिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु राजस्थान शारीरिक शिक्षक परिषद, उदयपुर ने “जयपुर चलो” का आह्वान किया है।
परिषद के अध्यक्ष श्री अनिल कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को मजबूती से रखने के उद्देश्य से दिनांक 25 दिसंबर की रात्रि 10:00 बजे लगभग 50 शारीरिक शिक्षक बस के माध्यम से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर परिषद के सक्रिय पदाधिकारी एवं सदस्यगण संदीप सोनी, सुनील नकवाल, मुख्तार अहमद, शंकर डांगी, सुनील कुमावत, धर्मवीर सिंह राणावत, राजेश चौहान सहित अनेक शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहेंगे।
परिषद ने समस्त शारीरिक शिक्षकों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर रैली को सफल बनाएं एवं अपनी मांगों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?