Home » भींडर » अरावली संरक्षण की मांग को लेकर भींडर बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

अरावली संरक्षण की मांग को लेकर भींडर बार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

वल्लभनगर ,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!अरावली पर्वतमाला की पहाड़ियों में हो रहे अवैध खनन, कटाई एवं पर्यावरणीय विनाश को रोकने की मांग को लेकर भींडर बार एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को रमेश चंद्र बहेड़िया उपखंड अधिकारी भींडर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गिरी गोस्वामी ने बताया कि अरावली पर्वतमाला न केवल राजस्थान बल्कि संपूर्ण उत्तर भारत के पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में अरावली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पहाड़ियों की कटाई, अवैध खनन एवं प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है।
बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अरावली पर्वतमाला के संरक्षण हेतु ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भींडर बार एसोसिएशन आंदोलनात्मक कदम उठाने को विवश होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष राजमल मेनारिया ,वरिष्ठ अधिवक्ता कैलाश चंद्र चौबीसा, नारायण लाल जाट, सुशील जैन, चेतन जैन,सुरेंद्र चौबीसा, कमलेश कुमार खटीक, राम सिंह रावत, दीपक आमेटा, कैलाश खारीवाल, उमेश माली, मोहम्मद साजिद गोरी, मोहम्मद वसीम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment