Home » भींडर » आमेटा समाज खेल परिषद की नवीन कार्यकारणी का गठन

आमेटा समाज खेल परिषद की नवीन कार्यकारणी का गठन

वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)/उदयपुर 21 दिसंबर। अखिल भारतीय तेरह गोत्रीय आमेटा समाज खेलकूद परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी एवं पूर्व कार्यकारिणी के साथ समस्त खिलाड़ियों की उपस्थिति में निर्विरोध निर्वाचन किया गया ! नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष मुकेश आमेटा नवानिया, उपाध्यक्ष सुनील कुमार करणपुर, ओम प्रकाश कुराबड, भगवान लाल आमलदा, श्याम सुंदर कारोलिया, सचिव मनीष कुमार इंटाली, सहसचिव चित्रेशआमेटा आमलदा, खेल सचिव देवेंद्र धारता,  सह खेल सचिव कुलदीप भिंडर, कोषाध्यक्ष अरुण आमेटा गादोली, सह कोषाध्यक्ष उमाकांत तितरडी, सामान्य ज्ञान प्रभारी रजनीकांत तितरडी, सह सामान्य प्रभारी गोपेश आमेटा गादोली, मीडिया प्रभारी महेश आमेटा गादोली, सह मीडिया प्रभारी राहुल कारोलिया को मनोनीत किया गया।  संरक्षक मंडल में सुमन लाल इंटाली,  भरत आमेटा गादोली, मदनलाल केलवाड़ा, परमेश्वर भिंडर, चंद्र प्रकाश कारोलिया, राकेश कारोलिया, सत्यनारायण फाचर का समावेश है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी महेश आमेटा ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?