
ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से कराया गया प्रत्यक्ष परिचय
वल्लभनगर, (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)! गुड मॉर्निंग माध्यमिक विद्यालय रुण्डेड़ा के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को विद्यालय स्टाफ के मार्गदर्शन में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों के ज्ञान से आगे बढ़कर ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना रहा।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक दिनेश मेनारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को रणकपुर, चारभुजा जी, गढ़बोर, राजसमंद द्वारिकाधीश मंदिर, नोचोकी पाल, नाथद्वारा स्थित लालबाग, विश्वास स्वरूपम एवं रामेश्वर मंदिर सहित अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थलों का अवलोकन कराया गया। इन स्थलों के माध्यम से विद्यार्थियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थापत्य कला एवं धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थी दीपांजली मेनारिया एवं गायत्री पाटीदार ने बताया कि विद्यालय से कुल 65 विद्यार्थियों का दल मंगलवार सुबह 9 बजे रुण्डेड़ा से रवाना हुआ, जो देर शाम सफलतापूर्वक भ्रमण पूर्ण कर लौटा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह एवं जिज्ञासा देखने को मिली तथा उन्होंने विभिन्न स्थलों के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को नजदीक से जाना।
शैक्षिक भ्रमण की जिम्मेदारी भ्रमण प्रभारी श्रीमती दीपक मेनारिया ने संभाली। इस दौरान मीरा जणवा, अंजना जणवा, मनोज मेनारिया, मानस मेनारिया, धर्मेंद्र मेघवाल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रा के दौरान अनुशासन एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।








Users Today : 14