
मावली! मावली कस्बे से राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर उदयपुर जितेंद्र कुमार ओझा को निमंत्रण सौंपते हुए बताया कि दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर राजस्थान सरकार के अधीनस्थ मंत्री गण एवं विधायक तथा राजकीय उच्च अधिकारी गण एवं वरिष्ठ प्रभुत्व जन को निमंत्रण देकर दिनांक 19/12/25को उद्घाटन सत्र प्रातःकाल 10.30बजे नाथद्वारा के श्री दामोदर खेल स्टेडियम जिला राजसमंद के लिए आमंत्रित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम डॉक्टर प्रेमचंद बेरवा ,कैबिनेट मंत्री मंजू बाघमार,विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, विधायक दिप्ती किरण माहेश्वरी ,विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ,विधायक हरि सिंह रावत, विधायक लक्ष्मण राम कलरु ,विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ,विधायक गोवर्धनजी वर्मा ,जिला अध्यक्ष भाजपा जगदीश चंद्र पालीवाल और राजकीय उच्च अधिकारी , राजस्थान शिक्षक संघ ( अंबेडकर) के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बारूपाल तथा समस्त कार्यकारणी के साथ प्रदेश के 41 जिलो के ब्लॉक और जिलों से हजारों शिक्षक सदस्य राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे । राजसमंद जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल करोतीया ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की विभिन्न समस्याओ पर चर्चा निम्नानुसार रोस्टर रजिस्टर संधारण ,नई शिक्षा नीति, पदोन्नति सभी वर्ग अनुसार, तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण ,गैर शैक्षणिक कार्यों से कार्य मुक्त ,विद्यालय सहायक को नियमित ,एससी ,एस टी, ओबीसी सभी वर्गों के बालकों की छात्रवृत्ति महंगाई के दौर मे बढ़ाना,वेतन विसंगति और अन्य प्रासंगिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर मांग पत्र राजस्थान सरकार को सौपा जाएगा इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारी एवं पूर्व वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहेंगे !








Users Today : 53