मावली ! राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली ब की बैठक का आयोजन जोगणिया माता मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला की अध्यक्षता तथा संभाग संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह सारंग देवोत के मुख्य आतिथ्य में किया गया किया गया। बैठक में शिक्षा एवं शिक्षक समस्याओं की चर्चा के साथ ही 19 से 20 दिसंबर को बांसवाड़ा में आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। उपशाखा मंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि राज्य अधिवेशन में जाने के लिए सभी शिक्षक साथियों को अलग-अलग कार्यों का प्रभार आवंटन कर अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की योजना बनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि हीरालाल जाट, जिला महासमिति सदस्य पंखी लाल मीणा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली, प्रबोधक सदस्य प्रतिनिधि फतेह लाल डांगी, उप शाखा संगठन मंत्री अर्जुन सिंह चुंडावत, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।








Users Today : 6