

वल्लभनगर,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!भागवत सेवा समिति बांसड़ा की ओर से बांसड़ा गांव में 17 से 23 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें उज्जैन के गोकुलधाम आश्रम, चिंतामन रोड के संत नारायण प्रसाद ओझा कथा वाचन करेंगे।
समिति के सदस्य राजमल मेनारिया ने बताया कि मंशापूर्ण महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। इस आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। गांव के लोग परंपरागत रूप से पीले चावल लेकर आसपास के गांवों में जाकर ग्रामीणों को कथा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। रविवार को तोलीराम व्यास, श्यामलाल व्यास, शांतिलाल व्यास, राजमल मेनारिया, कालूलाल व्यास, तुलसीराम मेनारिया,देवीलाल मेनारिया एवं मोतीलाल जोशी सहित समिति के सदस्यों ने वाना मेनार, रूंडेड़ा, खरसान एवं हमेरपुरा गांवों में चारभुजा मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों को एकत्र कर पीले चावल देकर कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया।कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 20 दिसंबर को कृष्ण जन्मोत्सव, 21 दिसंबर को गोवर्धन पूजा एवं 56 भोग, 22 दिसंबर को
रुक्मणि विवाह तथा 23 दिसंबर को हवन, पूर्णाहुति एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। राजमल मेनारिया ने बताया कि कथा प्रारंभ होने में अब केवल दो दिन शेष हैं और ऐसे में कथा स्थल पर पंडाल, सजावट, ध्वनि व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिन पर सभी सदस्य पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।








Users Today : 14