



मावली ! राजस्थान राजस्थान प्रगतिशील के खेमली और मावली ब्लॉक की स्विफ्ट बैठक मावली में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मावली अध्यक्ष शंकरलाल खटीक ने की बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और संरक्षण श्रीमान श्यामलाल जी आमेटा थे ।बैठक में खेमली और मावली ब्लॉक के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा तय कर प्रदेश सम्मेलन को सफल बनाने को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात हुई।
शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने एवं शिक्षा में किस प्रकार से नवाचार लाया जाए । इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात नरेंद्र कुमार आमेटा का अभिनंदन भी किया गया।
इस दौरान ब्लॉक महामंत्री राधा मोहन पालीवाल ,ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा, मांगीलाल डांगी, रामनरेश विजयवर्गीय, बुद्धाराम गुर्जर, लक्ष्मण गमेती, मोहन डांगी ,खेमली उप शाखा अध्यक्ष मनोहर लाल डांगी, खेमली महामंत्री राकेश कुमार ,शांतिलाल जी, नवीन जी ,गहरी लाल जी ,मोहन जी आदि उपस्थित थे बैठक का संचालन जिला मंत्री विजय कुमार आमेटा ने किया।यह जानकारी ब्लॉक मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र मीणा द्वारा दी गई है !








Users Today : 72