Home » उदयपुर जिला » राजस्थान के तीसरे अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी बने लाल चंद

राजस्थान के तीसरे अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी बने लाल चंद

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी परीक्षा उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में संपन्न
उदयपुर (कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!जयपुर,14 दिसंबर। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में संपन्न अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी परीक्षा में राजस्थान के लाल चंद प्रदेश के तीसरे अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी बन गये है।
राजस्थान वॉलीबॉल संघ की महासचिव  अंजू सिंह ने बताया कि एशियन वॉलीबॉल कन्फेडरेशन के द्वारा आयोजित  अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी परीक्षा दिनांक 30 नवम्बर से 06 दिसंबर 2025 तक उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में संपन्न हुई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के लाल चंद ने भाग लेकर शानदार अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल रेफरी बनने का गौरव हासिल किया।
। उन्होंने अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व महासचिव  रामावतार सिंह जाखड़, वर्तमान महासचिव  रामानन्द चौधरी, राजस्थान वॉलीबॉल संघ की महासचिव अंजू सिंह, रेफरी समिति के सदस्य शिवनारायण एवं  कौशल शर्मा के साथ ही अपने परिवार के सभी सदस्यों को दिया।
उनकी इस उपलब्धि के लिए वालीबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर, महासचिव रामानन्द चौधरी, राजस्थान वॉलीबॉल संघ की महासचिव  अंजू सिंह ने लाल चंद को बधाई देते हुए कर उज्जवल भविष्य की कामना की । राजस्थान वालीबॉल एसोसिएशन के सहायक सचिव प्रभु लाल जाट ने बताया कि एशियन वॉलीबॉल कन्फेडरेशन के पदाधिकारी श्री लाल चंद (भारत) को डिप्लोमा देकर सम्मानित किया।
लाल चंद की यह उपलब्धि राजस्थान एवं देश के वॉलीबॉल जगत के लिए गर्व का विषय है और भावी रेफरी व खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस गौरवमई  उपलब्धि पर जिला वॉलीबॉल संघ उदयपुर ने  बधाई प्रेषित की गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?