

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, अर्पण सेवा संस्थान एवं यूनिसेफ के सहयोग से संचालित जीरो डोज परियोजना के अंतर्गत आज होटल आम्रपाली मावली में प्रभावशाली व्यक्तियों की शिशु टीकाकरण जागरूकता हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोहर सिंह जी ने उपस्थित प्रभावशाली सहयोगियों से आवाहन किया कि आप अपने अपने एरिया में शिशु टीकाकरण में सहयोग का काम निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं ये पुण्य का कार्य है !अर्पण सेवा संस्थान पिछले 2 वर्ष से ब्लॉक में कार्य कर रहा हे जिसमे समुदाय को जागरूक करने के लिए माता बैठक पिता बैठक आदि संपादित कर रहे हैं l जिससे समुदाय में जागरूकता आई है l हमे आगे भी इस मुहिम को जारी रखना हे कोई भी शिशु टीकाकरण से वंचित न रहे, यही हमारा उद्देश्य है !
अर्पण सेवा संस्थान की ब्लॉक समन्वयक चित्रलेखा ने कहा कि हमें फोकस ज्यादा घुमंतू जाति, अनुसूचित जनजाति, ईट भट्टा, कॉन्ट्रैक्शन आदि एरिया में ज्यादा फोकस करना हे जहां जीरो डोज के शिशु मिलने की संभावना उन्हें चिन्हित कर टीकाकरण से जोड़ना हे।
संस्थान के देवनारायण ने कहा कि आप अपने अपने एरिया के प्रभावशाली व्यक्ति हे आपका कहना सभी मानते हे अगर परिवार आपका कहा मानकर टीके लगवाने के लिए आते हे तो आप पुण्य का कार्य कर रहे हे शिशु को होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाव कर रहे हो इस सेवा को आप निरंतर जारी रखे।
जिला समन्वयक पंकज भट्ट ने पीपीटी के माध्यम से समझाया कि टीकाकरण की आवश्यकता एवं कौनसा टीका क्यों एवं कब लगाया जाता है आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने टीकाकरण की भ्रान्ति को दूर किया।
संस्थान के कार्यकर्ता लोकेश ने प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं अब तक परियोजना अंतर्गत संपादित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात प्रभावशाली व्यक्ति बोधलाल जाट, रामा बाई आदि ने शिशु टीकाकरण में अपने गांव में किए गए सहयोग ओर अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कैलाश रैगर, छोगालाल आदि ने भाग लिया।








Users Today : 74