

मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी),09 दिसम्बर, मंगलवार। मावली नगर पालिका के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गाँव में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान के तहत निबंध, आशुभाषण, क्विज़, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
आशुभाषण में 13, निबंध में 14, क्विज़ में 09, चित्रकला में 13 प्रतिभाओं ने
भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता के निर्णायक पीईईओ ईंटाली मनोज समदानी, पीईईओ वारणी नीलू शर्मा, पीईईओ वासनी कला अनीता जोशी थे।
आशुभाषण के निर्णायक पीईईओ सिंधु उम्मेश माहेश्वरी, डबोक सोनल हेड़ा, साकरोदा से लोकेश चंद्र आमेटा थे।
क्विज़ प्रतियोगिता के निर्णायक पीईईओ लदानी चेतना सारंगदेवोत, पीईईओ लोपड़ा उपेंद्र सिंह अधिकारी, भीमल से कमलेश कुमार गुर्जर थे।
चित्रकला प्रतियोगिता के निर्णायक पीईईओ घासा तरूनम पठान, पीईईओ जेवाणा गंगा विजयवर्गीय, बांसलिया के प्रहलाद राय बड़ गुर्जर एवं लदानी के विनोद कुमार मीणा
थे।
गतिविधि प्रभारी संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी ने सभी संभागीयों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता समापन सत्र की अध्यक्षता सुख लाल गुर्जर ने की, संचालन शिक्षक शंकर लाल जाट ने किया।
पंजियन एवं सहायक व्यवस्थाओं में शिक्षक शांति लाल मीणा व कमलेश त्रिवेदी थे ।
प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभाओं में
आशुभाषण में डिम्पल राणावत महात्मा गांधी डबोक, निबंध में चेतना कुंवर कितावत रा उ मा वि भीमल,
क्विज़ प्रतियोगिता में आशुतोष अग्रवाल फतेह एकेडमी फतहनगर, चित्रकला में निकिता गोस्वामी पीएम श्री मावली रहे।
द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभाओं में
आशुभाषण में भावना जाट मोरठ, निबंध में कृतिका शर्मा महात्मा गॉंधी डबोक,
क्विज़ प्रतियोगिता में वैष्णवी पाटीदार महात्मा गॉंधी डबोक, चित्रकला प्रतियोगिता में कुमकुम राणावत महात्मा गॉंधी डबोक रहे।
प्रथम स्थान पर रहे सभी प्रतिभाओं को जिला स्तरीय आयोजन 15 दिसम्बर को महात्मा गॉंधी गोवर्धन विलास, उदयपुर में भाग लेंगे।
विजेता रही प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।








Users Today : 74