Home » सम्मान » उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला उन्मूलन दिवस मनाया

उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला उन्मूलन दिवस मनाया

हयूमन राइट्स सेल, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने तारा संस्थान की महिला कर्मचारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला उन्मूलन दिवस मनाया।

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)! महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन हर साल 25 नवम्बर को यह दिवस मनाया जाता है।
इसी कड़ी में विषय-कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार और दायित्व पर चर्चा संगोष्ठी में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयर पर्सन – राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरभि मेनारिया धींग ने तारा संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष कल्पना गोयल के कार्यस्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला कर्मचारियों की भागीदारी के साथ सुव्यवस्था और संस्थान में कार्यरत महिलाओं की कार्यस्थलिय हितों एवं अधिकारों की सुदृढ़ व्यवस्था एवं सुखद माहौल देखते हुए उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा ने घरेलू हिंसा को रोकने के लिए समाज में सकारात्मक परिवर्तन कई स्तरों पर लाने के लिए परिवार, समुदाय, शिक्षा, कानून, और जागरूकता की आवश्यकता है ।कल्पना गोयल जी ने बताया कि यह संस्था महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण में अपना योगदान देते हुए सभी कार्य स्थलीय महिलाओं और उनकी सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाता है। साथ ही मातृत्व अधिकारों को देखते हुए कई महिला माताओं को विशेष देखभाल दी जाती है। कार्यक्रम में सभी कार्यस्थलीय महिलाओं ने अपने अपने सुखद अनुभव और विचार रखे। मंच संचालन विभा जी व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता अर्चना व्यास ने कार्यस्थल पर महिला अधिकारों को बताया। कार्यक्रम में पिंकी शर्मा,नंदिनी बख्शी, निर्मला गर्ग,निकीता शर्मा,किरण सेन ,अलका जैन संगीता जी देवड़ा, अनीता गोयल, प्रिया बजाज, हीराज चौहान, जसोदा सोनी,मीनाक्षी बख्शी, वंदना सोनी, शिखा देवड़ा आदि उपस्थित रही। यह पूरी कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी टीना शर्मा ने दी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?