

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड क्षेत्र के लाम्बा गांव में रविवार को एक बाड़े मे लगी आग से चारा और कुट्टी जल गई। आग की सुचना पर मौके पर पहुची दमकल ने ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाम्बा गांव में रहने वाले सावर लाल गुर्जर के मकान के पीछे स्थित बाड़े मे लाइट के तार मे स्पार्किग के कारण बाड़े मे रखे चारे और कुट्टी मे आग लग गई। आग की सुचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। साथ ही आग की सुचना पर जिला मुख्यालय से मौके पर पहुची दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका। आग से दो ट्राली ज्वार की कुट्टी के साथ ही चारा जल गया।








Users Today : 40