
स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट सेवा के लिए राजकीय गुलाब सिंह शक्तावत चिकत्सालय भीण्डर के ऑर्थोपेडिक डॉ.राकेश सैनी सम्मानित, मिली बधाई
भींडर ,( कन्हैया लाल मेनारिया बासड़ा)!राजकीय गुलाब सिंह शक्तावत चिकत्सालय के अस्पताल ऑर्थोपेडिक डॉक्टर राकेश सैनी को स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य और मरीजों के प्रति सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया. उपखण्ड स्तर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीण्डर में आयोजित मुख्य समारोह में राजकीय गुलाब सिंह शक्तावत चिकत्सालय के ऑर्थोपेडिक डॉ. राकेश सैनी को उत्कृष्ट कार्य और मरीजों के प्रति सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया. उपखण्ड अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया!
ऑर्थोपेडिक डॉ. राकेश सैनी ने सीमित संसाधनों और कम सुविधाओं के बावजूद ऑर्थोपेडिक डॉक्टर अपनी सूझबूझ, आपातकालीन स्थिति से निपटने के कौशल और बुनियादी उपकरणों के सहारे कई जीवन-रक्षक व गंभीर हड्डियों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किये है ,अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिली है।
सम्मान मिलने पर राजकीय गुलाब सिंह शक्तावत चिकत्सालय के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने ऑर्थोपेडिक डॉ.राकेश सैनी को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. राकेश सैनी ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि मरीजों की बेहतर सेवा करना और अस्पताल की व्यवस्था को और मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है।








Users Today : 48