Home » उदयपुर जिला » श्री चित्रगुप्त सभा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

श्री चित्रगुप्त सभा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, पौधारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

उदयपुर। श्री चित्रगुप्त सभा (माथुर समाज) की ओर से सेक्टर-4 स्थित समाज भवन में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश माथुर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता  नरेन्द्र प्रसाद माथुर ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  ओम प्रकाश माथुर का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. ओ.डी. माथुर, शक्ति प्रकाश माथुर, शक्ति नारायण माथुर एवं अजमेर निवासी चन्द्र प्रकाश माथुर का समाजजनों ने उपरना पहनाकर स्वागत किया।

समारोह में अमिता माथुर,  मयंक माथुर,  अनुराधा माथुर,  मोहित माथुर एवं  वर्षा पंचोली ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

समारोह के दौरान समाजजनों ने समाज भवन परिसर में पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब हम राष्ट्र के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

कार्यक्रम का संचालन समाज के मुख्य सचिव  दिनेश माथुर ने किया।

Leave a Comment