
जोधपुर !अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड ब्राह्मण महासभा के प्रधानमंत्री श्री प्रद्युम्न जोशी ने बताया कि महासभा कार्यकारिणी समिति की द्वितीय बैठक दिनांक 27-28 दिसबर 2025 को फलोदी (राजस्थान) में आयोजित होगी । इस बैठक में महासभा के सभी पदाधिकारी और सदस्य गण भाग लेंगे ! बैठक फलोदी में
वृंदावन रिसॉर्ट, पोकरण रोड, सुगन 111 कॉलेज, फलोदी, जिला-फलोदी (राजस्थान) में रखी गयी हैं !
इस बैठक में भाग लेने वाले सभी अपनी उपस्थिति की सूचना संबंधित संपर्क सूत्रों पर 20.12.2025 तक प्रदान करनी होगी, जिससे आवास एवं अन्य व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा सकेगी । बैठक में भाग लेने हेतु सभी सदस्यगण 27.12.2025 की सायं तक फलोदी पहुचेंगे , जिससे 28 दिसंबर को बैठक समय पर प्रारंभ होकर भविष्य की कार्ययोजना एवं अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा ! सदस्यगण अपने सुझाव लिखित रूप में महासभा कार्यालय को 20.12.2025 तक प्रेषित कर सकेंगे !
महिला सभा एवं युवक संघ की बैठक भी इसी स्थान एवं तिथि में आयोजित होगी।
कार्यक्रम में किसी परिवर्तन अथवा अतिरिक्त निर्देश अध्यक्षीय अनुमति से ही किए जा सकेंगे।
सदस्यगणों के आगमन की सूचना एवं अन्य जानकारी हेतु श्री कन्हैया लाल राणेजा (9783827531), श्री विष्णु जोशी (8385879067), श्री हीरालाल (9549658324) से संपर्क कर सकेंगे तथा बैठक स्थल की सुविधा के लिए लोकेशन हेतु , कोड स्कैन जारी किया गया है!
महासभा की बैठक को विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है!







Users Today : 21