Home » उदयपुर जिला » शायराना उदयपुर परिवार का साहित्य संगीत मिलन समारोह 30 नवंबर को ऐश्वर्या कॉलेज में

शायराना उदयपुर परिवार का साहित्य संगीत मिलन समारोह  30 नवंबर को ऐश्वर्या कॉलेज में

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)। शायराना परिवार, उदयपुर का साहित्य संगीत मिलन समारोह इस बार किशोर कुमार स्पेसियल ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे शहर में साहित्य एवं शायरी प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रतिभागी  अपना नाम और प्रस्तुति 26 नवंबर तक समन्वयक 7850899020
प्रभारी  +91 94130 24107 लिखा सकते है

इस विशेष अवसर पर देवस्थान विभाग के आयुक्त गीतेश मालवीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन और समन्वयन शायराना परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी श्री  महेंद्र सिंह चौधरी और कार्यक्रम समन्वयक उत्पल नरेश चौहान ने बताया कि समारोह का उद्देश्य शहर के कवि, शायर और कलाकारों को एक मंच पर   निः शुल्क  जोड़ना है ताकि कला, संस्कृति और साहित्य के माध्यम से मूल्य रोपण का  संदेश—प्रकाश, प्रेम और एकता—फैले।

समारोह के दौरान विभिन्न कवि और कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने सभी कलाकारों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम की समय-सीमा का ध्यान रखें और अपनी प्रस्तुति के लिए अग्रिम रूप से नाम दर्ज करवाएं। इस बार कार्यक्रम की अवधि तीन घंटे रखी गई है और 
इस बार युवाओं की प्रस्तुतियां दमदार रहेगी

शायराना परिवार की ओर से बताया गया कि अन्य जिलों कोटा चित्तौड़ राजसमंद भीलवाड़ा डूंगरपुर प्रताप गढ़ से आने वाले कलाकारों से भी आग्रह किया गया है कि वे समय पूर्व स्थल पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। कार्यक्रम में आने वाले सभी मेहमानों और प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था  की गई है।

आयोजकों का कहना है कि यह मिलन समारोह न केवल काव्य और शायरी संगीत का उत्सव होगा, बल्कि सर्दी की दस्तक  अवसर पर सांस्कृतिक एकता और सौहार्द का प्रतीक भी बनेगा। कार्यक्रम के अंत में शायराना परिवार के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उदयपुर के साहित्य प्रेमियों के लिए यह आयोजन एक बार फिर से शब्दों, सुरों और संवेदनाओं के दीप जलाने का अवसर लेकर आ रहा है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?