


मावली /उदयपुर ! अखिल विश्व गायत्री परिवार के चेतना केंद्र उदयपुर में मावली निवासी विकल्प त्रिपाठी एवम प्रियंका त्रिपाठी की सुपुत्री निविका का अन्न प्राशन संस्कार गायत्री हवन यज्ञ के साथ विधि विधान से सम्पन्न हुआ । साथ ही अन्य संस्कारों में यग्योपवित संस्कार राहुल व्यास एवम विशाल पारीक का मंत्रत्रोच्चारन से सम्पन्न कर उन्हें जनेऊ धारण करवाई गई। इसी तरह वैवाहिक वर्षगांठ का संस्कार भी कराया गया। गायत्री चेतना केंद्र पर सभी संस्कार निः शुल्क आयोजित किये जाते है।
आयोजन के यज्ञ आचार्य अर्जुन सनाढ्य एवम शारदा सनाढ्य के कर कमलों द्वारा यज्ञ ,हवन के साथ कराए गए।
इस आयोजन में बसंत कुमार त्रिपाठी ,विद्या त्रिपाठी ,मोहन मेनारिया एवम परिव्राजक नारद भी उपस्थित थे।
अनेक स्त्री पुरुषो ने हवन ,यज्ञ में अनेक जोड़ों सहित आहुतियां दी। अनेक संगीतमय भजन कीर्तन भी रखे गए। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।








Users Today : 3