Home » भींडर » रीनू पालीवाल को पीएच.डी. की उपाधि

रीनू पालीवाल को पीएच.डी. की उपाधि

वल्लभनगर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने गणित विभाग की शोधार्थी रीनू पालीवाल  पत्नी हेमंत पालीवाल को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की। यह उपाधि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष प्रो. डॉ पंकज अरोड़ा  द्वारा प्रदान की गई | शोधार्थी   रीनू पालीवाल ने विज्ञान संकाय के गणित विभाग में “ संचालन अनुसंधान का उपयोग करके वास्तविक जीवन की समस्याओं का मॉडलिंग और विश्लेषण” विषय पर अपना शोधकार्य पूरा किया। उनका यह अध्ययन शोधकार्य मार्गदर्शक डॉ. सपना श्रीमाली के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सर्वे के आधार पर अध्ययन कर दर्शाया कि जीवन की वास्तविक समस्याओं को दृष्टिगत कर के किस तरह बेहतर बनाया जाए। पी एच डी की उपाधि प्राप्त करने के बाद क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर की ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?