Home » मावली » विधानसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

विधानसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

मावली, 13, गुरूवार। मावली विधानसभा स्तरीय सांसद खेल प्रतियोगिता 2025 द्वितीय चरण पीएम श्री मावली में बुधवार को हुए सम्पन्न।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कृष्ण गोपाल पालीवाल, रोशन लाल सुथार, नरेंद्र सिंह आसोलिया, सभी मण्डल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, शारीरिक शिक्षक, खिलाड़ियों, नागरिकों, कार्यकर्ताओं  सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांचों मण्डलों मावली, डबोक, घासा, देबारी, फतहनगर सनवाड़ के खिलाड़ियों की कब्बडी वॉलिवॉल तथा रस्सा कस्सी में मण्डल अनुसार खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
  कब्बडी प्रतियोगिता में मावली मण्डल से ईंटाली, देबारी मण्डल से भल्लों का गुड़ा, डबोक मण्डल से नामरी, घासा मण्डल से घासा, फतहनगर सनवाड़ मण्डल से फतहनगर प्रथम रहे।
रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में
घासा मण्डल से (रख्यावल महिला वर्ग) , रख्यावल (पुरूष वर्ग) , डबोक मण्डल से नऊवा (महिला वर्ग) , बोयणा (पुरूष वर्ग) , देबारी मण्डल से सरे (महिला वर्ग), कैलाशपुरी (पुरूष वर्ग) , मावली मण्डल से लदानी (पुरूष वर्ग) , साकरोदा (महिला वर्ग)  मैं प्रथम रहे।
वॉलिवॉल प्रतियोगिता में
डबोक मण्डल से गादोली, मावली मण्डल से ईंटाली, घासा मण्डल से मांगथला प्रथम रहे।
एक दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता का संचालन जगदीश चंद्र पालीवाल एवं दिलीप त्रिपाठी ने किया।
खेल समन्वयक अर्जुन सिंह झाला, मुख्य निर्णायक प्रवीण जैन, अब्दुल गनी, कुबेर सिंह कितावत, दुर्गेश सिंह सौलंकी, गोपाल मेहता सहित क्षेत्र के शारीरिक शिक्षकों ने सफल प्रतियोगिता सम्पन्न कराने मे सहयोग प्रदान किया।
एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय  सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह मे सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कृष्ण गोपाल पालीवाल, जिलाध्यक्ष पुष्कर लाल तेली, रोशन लाल  सुथार, नरेंद्र सिंह आसोलिया, उपखण्ड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाडिया, अतिरिक्त विकास अधिकारी अर्जुन सिंह राव, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम सुख लाल गुर्जर,मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी, डबोक मण्डल अध्यक्ष जीवन सिंह-, देबारी मण्डल अध्यक्ष प्रताप सिंह, फतहनगर सनवाड़ मण्डल नितीन सेठिया, ऋतु अग्रवाल, मावली पीईईओ कमलेश दलाल सहित क्षेत्र के नागरिक, खिलाड़ी, उपस्थित रहे!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?