Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के राजकीय विद्यालय में बालिका स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

बनेड़ा के राजकीय विद्यालय में बालिका  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

भीलवाड़ा (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा चिकित्सा विभाग एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जीवन शैली परिवर्तन अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुशी मे बालिका  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 93 बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांचे कि गई।
      प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय मुशी डॉ सरफराज अली खान ने बताया कि उपखंड अधिकारी श्रीकान्त व्यास और उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ महाराज सिंह  के नेतृत्व में जीवन शैली परिवर्तन अभियान के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र मुशी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुशी द्वारा  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुशी की बालिकाओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया।जिसमें बालिकाओं की हीमोग्लोबिन और वजन की जांच बबीता झाझडिया एनम और आयुर्वेद नर्स मनराज जाट द्वारा की गई।
तथा आयुर्वेद नर्स मनराज जाट द्वारा आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गई। एनम बबीता झाझडिया ने उपस्थित व्यक्तियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलवाई।
तथा राष्ट्र गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में राष्ट्र गीत वंदे मातरम बालिकाओं द्वारा  गया गया।
आशा शकीला बानो और मंजू पाल ने उक्त कार्य में सहयोग की किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?