Home » मावली » पुष्य नक्षत्र पर मंगलवार 11 नवंबर को निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा एवं स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर

पुष्य नक्षत्र पर  मंगलवार 11 नवंबर को निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा  एवं स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर

मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी)!आयुष्मान आरोग्य मन्दिर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर में पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर मंगलवार  दिनांक 11 नवम्बर 2025 को प्रातः 9.0बजे से 2.0बजे तक निःशुल्क  स्त्री रोग चिकित्सा एवं स्वर्ण प्राशन  संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सालय  प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार  इस अवसर पर स्त्रियों में पाए जाने वाली विभिन्न व्याधियों पी सी ओ डी, पी. सी. एस रक्त प्रदर श्वेत प्रदर  रक्तस्राव बंध्यत्व बार बार होने वाले अबॉर्शन दुग्ध अल्पता ,रक्ताल्पता कटी शूल आदि विभिन्न स्त्री रोगों की जांच कर उपचार किया जाएगा।जन्म से सोलह वर्ष तक के बच्चों को शारीरिक एवम मानसिक विकास में उपयोगी इम्यूनिटी वर्धक मेध्य घृत शहद एवम स्वर्ण भस्म के विशेष मिश्रण द्वारा रोगप्रतिरोधक क्षमता  बढ़ाना आयुर्वेद की अति प्राचीन विधा है। जिसका लाभ  अधिक से अधिक बच्चों को शिविर में लाकर   स्वर्ण प्राशन संस्कार  करा कर उठाना चाहिए।
  डॉ. रमेंद्र कुमार शर्मा
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मावली जिला उदयपुर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित