Home » भींडर » सीएमएचओ द्वितीय डॉ ओपी रायपुरिया ने किया सैटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर का निरीक्षण

सीएमएचओ  द्वितीय डॉ ओपी रायपुरिया ने किया सैटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर  का निरीक्षण

मेनार,( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय डॉ ओ पी रायपुरिया ने शुक्रवार को चिकित्सकीय संस्थानों का निरीक्षण किया । इसी तहत सैटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर का निरीक्षण किया। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी वल्लभनगर डॉ कुलदीप लोहार ने बताया कि मौसमी बीमारियों एवं  सघन निरीक्षण अभियान के तहत डॉ  ओपी रायपुरिया ने निरीक्षण किया ।  अस्पताल  निरीक्षण के दौरान लेबर रूम, एक्स रे कक्ष, बहिरंग विभाग  ,  आई पी डी सहित दवा वितरण केंद्र  का निरीक्षण किया । मौसमी बीमारियों को देखते हुए चिकित्सकों एवं  नर्सिंग अधिकारियों को समय पर मरीजों  की जांच एवं रोग निदान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ रायपुरिया ने डायलिसिस रूम का जायजा लिया । गौरतलब है पिछले दिनों डायलासिस मशीन का उद्घाटन किया गया  । जिससे क्षेत्र में किडनी के मरीजों को  शहर में इलाज  के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल परिसर में साफ सफाई , प्रसव  केस बढ़ाने को लेकर के विशेष निर्देश  दिए। निरीक्षण के दौरान  नवनिर्मित  अस्पताल  भवन का भी निरीक्षण किया।  इस दौरान डॉ कमलेंद्र चौहान, डॉ प्रकाश सक्सेना, नर्सिंग प्रभारी विमला आमेटा, नर्सेज जिला अध्यक्ष कुंदन लाल मेनारिया,  अकाउंटेंट गणेश तिवारी , चंचल चौधरी , नर्सिंग अधिकारी महेश लोहार,  विश्वकंता भारद्वाज, प्रवीण लोहार , राहुल चौहान, संजय मेघवाल, लेब असिस्टेंट अभय अलावत, सहित स्टाफ गण  उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?