Home » मावली » जिला स्तरीय पेंशनर सम्मान समारोह

जिला स्तरीय पेंशनर सम्मान समारोह

मावली, (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली ,पेंशनर समाज उपशाखा मावली के अध्यक्ष नाथुदास वैरागी एवम बसंत कुमार त्रिपाठी के अनुसार जिला स्तरीय 70 वर्ष पेंशनर का सम्मान समारोह 17 दिसंबर 25 को उदयपुर  के तेरापंत भवन नाईयो की तलाई में आयोजित होगा। जो पेंशनर 70 वर्ष या अधिक आयु प्राप्त कर चुके है उन्हें सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने के लिए उपशाखा कार्यालय मावली में पेंशनर को उपस्थित होकर फार्म भरना होगा। अपने साथ पीपीओ की फोटो प्रति ,रंगीन पासपोर्ट साइज एक फोटो एवम 310 रुपये दिनांक 25 नवंबर से पहले जमा कराना होगा। जो पेंशनर पूर्व में सम्मानित हो गए है उन्हें सम्मान दुबारा नही मिलेगा।
सभी पेंशनर्स को अपना जीवित प्रमाणपत्र उपकोष कार्यालय मावली में फार्म प्राप्त कर वहीं दिनांक 30 नवंबर पूर्व जमा कराना होगा। पेंशनर अपना जीवित प्रमाणपत्र ऑन लाइन भी भर सकेंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?