Home » भीलवाड़ा » सिंगोली श्याम को लगभग 12 लाख की लागत से निर्मित सोने का मुकुट चढ़ाया गया

सिंगोली श्याम को लगभग 12 लाख की लागत से निर्मित सोने का मुकुट  चढ़ाया गया

भीलवाड़ा ( जय प्रकाश शर्मा)!बनेडा उपखण्ड सर्किल के खेडलिया ग्राम पंचायत के गणेशपुरा ग्राम निवासी श्रद्धालु रविवार को अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर सिंगोली श्याम को लगभग 12 लाख की लागत से निर्मित सोने का मुकुट  चढ़ाया गया
मंदिर पुजारी सुरेंद्र पाराशर  ने बताया बनेड़ा तहसील के श्रद्धालु चम्पालाल  पुत्र नन्दराम जाट (बगड़िया)परिवार सहित पहुच कर के अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर चारभुजा नाथ को 11 तोला वजनी सोने का मुकुट चढ़ाया गया। इस दौरान पुजारी राधेश्याम पाराशर ,हरिशंकर पाराशर ,विष्णु पाराशर, महेश पाराशर द्वारा चारभुजा का आकर्षण शृंगार करके पूजा  अर्चना कर मुकुट सिंगोली श्याम को सजाया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी , पूर्व विधायक प्रदीप सिंह , रूपपुरा सरपंच प्रभु जाट,साराणा पूर्व सरपंच रामप्रसाद शेषमा, सतोला उपसरपंच अम्बालाल जाट,गोपाल जाट, देवीलाल सारण, गोपाल रतवाल, गोपाल लाठी, जमना लाल मंडा दिनेश जाट, रामधन सारण सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?