

उदयपुर,( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!शारीरिक शिक्षा कैडर की पदौनति विसंगतियों को लेकर शारीरिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री,निदेशक, मुख्य शासन सचिव के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ को सौंपा ज्ञापन पदौनति प्रतिशत नगण्य होने के कारण बिना पदोन्नति के ही शारीरिक शिक्षक हो रहे हैं सेवानिवृत्त वर्षों से जिस पद पर नियुक्त उसी पद से बिना पदोन्नति लिए शारीरिक शिक्षक हो रहै है सेवानिवृत्त जबकी शारीरिक शिक्षा कैडर के समकक्ष अन्य केडर में हो रही है, 5-5 पदोन्नति आज शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह झाला ने निदेशक के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री दीपेंद्र सिंह राठौड़ को सौंपा ज्ञापन दिया
प्रदेश महामंत्री डॉ.भैरू सिंह राठौड़ ने बताया कि अधीनस्थ सेवाओं के कर्मचारियों की पदोन्नति अवसरों की अन्य समक्ष संवर्गों से तुलना की जाती है तो अत्यधिक विसंगतियां हैं इस संबंध में निदेशक का ध्यान आकर्षण करवाते हुए यह बताया कि जहां एक और कुछ संवर्गों में लेवल 1 से लेवल 5 में नियुक्त होने वाले कर्मचारी लेवल 12 से 16 में पदोन्नति हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर लेवल 10 में नियुक्त होने वाला शारीरिक शिक्षक बिना एक भी पदोन्नति के लेवल 14 से ही सेवानिवृत हो रहा है।
पदोन्नति पदों के सृजन में इतनी अधिक विसंगतियां है कि कुछ संवर्ग में 55 से 60% पदोन्नति के पद हैं जिसके कारण उनकी तीन से चार वर्ष में पदोन्नति हो रही है तथा उनके संवर्ग में 5 से 7 पदोन्नति के अवसर उपलब्ध हैं जबकि शारीरिक शिक्षक के 23459 के कैडर में 4407 पदोन्नति के पद हैं जो की मात्र 18.79% है ।
जिससे उनकी प्रथम पदोन्नति में ही 25 से 30 वर्ष लग रहे हैं एवं अधिकांश की तो पूरे सेवा काल में एक भी पदोन्नति नहीं हो रही है विगत 4- 5 वर्षों से की जा रही बजट घोषणाओं में शारीरिक शिक्षकों के कैडर पुनर्गठन को सम्मिलित नहीं किए जाने से यह विसंगति लगातार बढ़ती जा रही है संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शारीरिक शिक्षकों को पदोन्नति की पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पुनर्गठन करते हुए पदोन्नति के पद 18.79% के स्थान पर 50% पद करते हुए पदोन्नति के न्यूनतम पांच अवसर उपलब्ध करवाएं अन्यथा मजबूरन संगठन को आंदोलन करना पड़ेगा।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा झाला ओम प्रकाश यादव गोविंद सिंह चौहान प्रताप सिंह राठौड़ संजय पडिया जितेंद्र ठाकुर जितेंद्र सिंह भाटी कैलाश मीणा दीपक भानावत प्रकाश चंद्र सुथार हरविंदर सिंह धौंस दीपक जैन दीपक चावरिया जसवंत सिंह पवार महेंद्र सेन दिलीप पुरोहित रविंद्र सिंह राठौड़ भवानी सिंह चुंडावत रणवीर सिंह राणावत गजेंद्र खमेसरा अंजू चौधरी पायल कुमावत उपस्थित थे!








Users Today : 25