Home » राजनीति » भाजपा जिला अध्यक्ष नव नियुक्त पदाधिकारीयो के साथ आए खेरवाड़ा

भाजपा जिला अध्यक्ष नव नियुक्त पदाधिकारीयो के साथ आए खेरवाड़ा 

खेरवाड़ा। पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपा पदाधिकारी।

राष्ट्रीय एकता व अखंडता की दिलाई शपथ

खेरवाड़ा, (धरणेन्द्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली नवनियुक्त भाजपा देहात जिला पदाधिकारीयो के साथ खेरवाड़ा आए तथा कस्बे के पटेल चौक स्थित लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी पदाधिकारीयो को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर तेली ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए, पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन देश व समाज के लिए अर्पित किया। उन्होंने भारत माता का जो स्वरूप आज नजर आ रहा है उसके निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। इस दौरान भाजपा देहात पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, एवं तख्त सिंह शक्तावत, नव नियुक्त जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, जिला मंत्री एवं खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी अहारी, जिला प्रवक्ता आजाद पटेल ,मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, मंडल महामंत्री भूपेंद्र कलाल एवं विक्रांत कोठारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी , भाजपा ऋषभदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वर मीणा ,ऋषभदेव नगर मंडल अध्यक्ष हाजाराम मीणा, भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र पंचाल , नरेश कलाल, प्रदीप जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे ।  संचालन हेमंत मेहता ने किया ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?