Home » उदयपुर जिला » मावली के लदानी(मेवाड़) में किसान गौष्ठी सम्पन्न

मावली के लदानी(मेवाड़) में किसान गौष्ठी सम्पन्न

मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी),16 अक्टूबर । लदानी गाँव में ऊंकार लाल मीणा(प्रधान जी) के खेत पर गुरूवार को किसानों की संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी में लदानी सहित आसपास के गाँवों से सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया।

एग्रो स्टार मक्का प्रदर्शनी लगाई गई ।
क्षेत्रीय प्रबंधक रविकांत, एरिया प्रबंधक अनिल भट्ट ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने की सलाह दी।
ऑर्गेनिक खेती करने, गेंहूँ, सरसों, चना आदि फसलों के उत्पादन बढ़ाने के तरिके बताये गए।
भोलेनाथ कृषि सेवा केंद्र फतहनगर के शोभा लाल जाट की उपस्थिति में  संगोष्ठी का  आयोजन सम्पन्न हुआ।
सहायक साथी राजकुमार का सहयोग रहा।

लदानी के माल का खेड़ा से हरि सिंह, मान सिंह, टेरिया से कमल चंद डांगी, केशु लाल डांगी,
लदानी से ऊम्मेद राम अहीर, लालू राम अहीर, अर्जुन लाल पालीवाल, ऊंकार लाल गाडरी,नंद पुरी गोस्वामी, गोपाल पालीवाल,जगदीश दास, गंगा राम अहीर, लक्ष्मी नारायण अहीर, नाहर सिंह, सज्जन सिंह,दया राम गाडरी, नरेंद्र मीणा,ऊंकार मीणा  सहित सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया। संगोष्ठी आयोजन में
सम्पूर्ण व्यवस्था नरेंद्र मीणा द्वारा की गई।
उक्त जानकारी सक्रिय युवा जनप्रतिनिधि नरेंद्र मीणा ने दी ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?