
वल्लभनगर ,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!बार एसोसिएशन वल्लभनगर के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत के नेतृत्व में मंगलवार को उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना, वल्लभनगर में एडीजे न्यायालय और एनआई एक्ट न्यायालय खोलने की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। इस दौरान वकीलों ने प्रदर्शन कर न्यायपालिका और राज्य सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
बार एसोसिएशन के महासचिव बाबूलाल डांगी, अजीत प्रसाद नीमडिया ने बताया कि वल्लभनगर में एनआईए एक्ट के तहत अदालत की स्थापना की मांग को लेकर भी आंदोलन किया जा रहा है। इससे चेक अनादरण के मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी। साथ ही दक्षिण राजस्थान के लोगों को न्यायिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए उदयपुर में हाईकोर्ट की एक बेंच स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा जोधपुर से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने के कारण दक्षिण राजस्थान के निवासियों को न्याय प्रक्रिया में काफी दिक्कतें आती हैं। यदि उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच खुलती है, तो यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत होगी।
मुकेश गोपावत, मुकेश मेनारिया ने बताया कि अभी वल्लभनगर में एडीजे न्यायालय और एनआई एक्ट न्यायालय नहीं होने से पक्षकारों को न्याय समय पर नही मिल पा रहा है। जिससे अधिवक्ताओं ने वल्लभनगर में एडीजे कोर्ट, एन.आई. कोर्ट खोलने की स्वीकृति की मांग की है।
मंगलवार के बहिष्कार के कारण वरिष्ठ सिविल न्यायालय में सुनवाई प्रभावित रही। इस अवसर पर बार अध्यक्ष रमेशचंद्र सांगावत, अजीत प्रसाद नीमडिया, रमेशचंद्र बडाला, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, उपाध्यक्ष शान्तिलाल डांगी, महासचिव बाबूलाल डांगी, मुकेश डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, मुकेश गोपावत, दुर्गेश मेनारिया, नारायण गाडरी, श्रवण कुमार पोखरना, भूपेंद्र कुमार मेनारिया, शरीफ मोहम्मद, गजेंद्रकुमार ओस्तवाल, फतेहलाल गाडरी, भगवान मेनारिया, दिनेश डांगी, अभिमन्यु जाट, माया नागदा, ममता मेनारिया, कविता मेनारिया, सचिव भेरुलाल रावत, विकास ओस्तवाल, इकबाल मोहम्मद, कैलाश मेघवाल, लहरीलाल डांगी, पवन मेनारिया, चंद्रप्रकाश मेघवाल, सुरेश चंद्र मेनारिया, मकबूल अहमद, पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, कन्हैयालाल डांगी, नारायण डांगी, हुक्मीचंद डांगी सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।








Users Today : 41